फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दंगाइयों से निपटने के लिए डीएम-एसपी ने कराई मॉक ड्रिल, पुलिसकर्मियों को सिखाए गुर

Wed, 18 Dec 2019 02:16 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
डीएम और एसपी ने मॉक ड्रिल कराई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शामली में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद में पुलिस प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। कस्बा कैराना में डीएम-एसपी ने दंगाइयों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल कराई और उन्हें शस्त्रों को चलाने का अभ्यास कराया।

विज्ञापन


नागरिकता संशोधन बिल पर दो दिन पूर्व दिल्ली समेत कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन को लेकर जनपद में अलर्ट किया गया है। मंगलवार को भी शामली में एसडीएम, सीओ और कोतवाल गश्त करते रहे और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा। शहर में चौराहों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की लगातार गश्त जारी रही। 

कैराना में पब्लिक इंटर कॉलेज में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल व डीएम अखिलेश सिंह के साथ पुलिसकर्मियों व पीएसी के जवानों ने दंगा नियंत्रण के लिए मॉक ड्रिल किया। जिसमें दंगाइयों से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को विभिन्न तरीके के गुर सिखाए गए। साथ ही, रिहर्सल के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के भी तरीके बताए, जिसमें आंसू गैस के गोले, रबर बुलेट फायर, डाई मार्कर, 12 बोर की गन आदि से पुलिस फोर्स को मॉक ड्रिल कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम- एसपी ने कराई मॉक ड्रील - फोटो : अमर उजाला
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। मॉक ड्रिल के दौरान डीएम अखिलेश सिंह ने बुलेट फायर गन चलाकर सभी पुलिसकर्मियों को दंगाइयों की भीड़ को कंट्रोल करने के गुर बताये। 

दभेड़ी खुर्द मदरसे में पहुंचे डीएम-एसपी
मॉक ड्रिल के बाद एसपी विनीत जायसवाल, डीएम अखिलेश सिंह, एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा व सीओ प्रदीप सिंह गांव दभेड़ी खुर्द स्थित मदरसा हुसैनिया शबीलुल हुदा में पहुंचे। एसपी ने मदरसे के छात्रों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों का भविष्य पढ़ाई में है। उन्हें अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई गलत मैसेज पोस्ट नहीं करे। एसपी ने आपस में भाई चारे से रहने की अपील की। इस दौरान मौलाना इरफान भी मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें