फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: त्योहारी सीजन में पैकेजिंग उद्योग की दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। त्योहारी सीजन में दिवाली आने से पहले ही शहर के पैकेजिंग उद्योग से जुड़ा कारोबार भी तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। मवाना रोड पर 100 करोड़ का प्लांट लगाया गया है। वहीं, 150 नए लघु उद्योग भी शुरू किए गए हैं। कोविड के बाद से शहर में दो साल में ही 350 करोड़ का टर्नओवर रहा है। अब दीपावली और अन्य त्योहारों में 10 से 25 फीसदी तक कारोबार बढ़ने की संभावना है। शहर में छह बड़ी और 400 छोटी यूनिटें ऐसी हैं जो देश की आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलिवर, नेसले, पेप्सिको, हल्दीराम जैसी ब्रांडेड कंपनियों को माल सप्लाई कर रही हैं।
विज्ञापन

दरअसल, किसी भी उत्पाद को एक से दूसरे स्थान पर सुरक्षित पहुंचाने के लिए पैकेजिंग की अहम भूमिका है। हैंडलिंग के दौरान उत्पाद पूरी तरह सुरक्षित रहे, इसके लिए गत्ते के ढिब्बे, टेप, स्टि्रप से लेकर अन्य साधनों का बड़े स्तर पर प्रयोग किया जाता है। मेरठ में बीते दो साल में कई छोटे बड़े उद्योग स्थापित हुए हैं। इनके माध्यम से एक हजार किमी दूरी तक के लिए भी पैकेजिंग उत्पाद सप्लाई किए जा रहे हैं। इनमें छह बड़ी यूनिटें ऐसी हैं जिन्होंने 1980 के दशक में कारोबार शुरू किया और बीते दो साल में विस्तार किया। कुछ नई इकाइयां स्थापित की गईं, जो 100 करोड़ तक का सालाना टर्नओवर दे रही हैं।
ये बोले उद्यमी
150 युवाओं को दिया रोजगार
- पहली यूनिट 1996 में स्थापित हुई थी। अब हाल ही में स्थापित दूसरी यूनिट भी 100 करोड़ का टर्नओवर दे रही है। एक हजार किलोमीटर तक उत्पाद सप्लाई कर रहे हैं। वहीं, 150 कर्मचारियों को रोजगार मिला है। त्योहारी सीजन में पैकेजिंग उत्पादों की मांग में और तेजी आई है। नई यूनिट को स्थापित करने में सरकार की ओर से भी काफी सहयोग मिला। - महावीर अग्रवाल, संचालक, मेरठ पैकेजिंग।
विज्ञापन

यूनिट का विस्तार कर टर्नओवर बढ़ाया
- वर्ष 1982 में औद्योगिक इकाई स्थापित की गई थी। एक वर्ष पूर्व इसका विस्तार किया गया। इससे 60 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया। ऑटोमेटिक मशीनों की मदद से काम आसान हुआ है। इसके साथ ही निर्माण और फिनिशिंग भी अच्छी हो गई है। प्रतिस्पर्धा में मेरठ अन्य प्रदेशों को मात दे रहा है। - राजीव अग्रवाल, संचालक, आरएस पैकेजिंग।
-
वर्जन..
ऑनलाइन खरीद ने बढ़ाई पैकेजिंग की मांग
- डिजिटल प्लेटफार्म पर ऑनलाइन खरीद के चलन ने भी पैकेजिंग से जुड़े उत्पादों की मांग बढ़ाई है। इसलिए कोविड के बाद यह उद्योग चार गुना बढ़ा है। उत्पादों का निर्यात बढ़ने से भी पैकेजिंग उद्योग की मांग अब अधिक हो गई है। एमएसएमई विभाग ने हाल ही में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग के साथ एमओयू भी साइन किया है। इसका उद्यमियों को लाभ मिल रहा है। आईआईटीएफ ने भी प्रगति मैदान में उद्यमियों के लिए अभी प्रदर्शनी लगाई थी। - दिपेंद्र कुमार, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग केंद्र।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें