फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस जिले में पहली बार देशी लाल सिंधी गाय के गोबर से बन रहे दीये, ये है लक्ष्य

Sat, 22 Aug 2020 05:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
दीये बनाती महिलाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में देशी गाय के गोबर से दीये बनाने का काम किया जा रहा है। यहां नगीना क्षेत्र की श्रीकृष्णायन गौशाला में पहली बार देसी लाल सिंधी गाय के गोबर से दीये बनाए जा रहे हैं। यूपी में बहुत कम जगह पर देसी गाय के गोबर से दीये बनते हैं। 

विज्ञापन


नगीना की श्रीकृष्णायन गौशाला में इन दिनों कर्मचारी देसी सिंधी गाय के गोबर से दीये बनाने के काम में जुटे हैं। तकरीबन एक लाख दीय बनाने का लक्ष्य है।  जनता में एक दीया तीन रुपये में बेचा जाएगा। दीये बनाने के साथ साथ मूर्तियां बनाने की तैयारी भी की जा रही है।

श्रीकृष्णायन गौशाला की प्रबंधक अलका लाहोटी का कहना है कि देशी गाय का गोबर व मूत्र आस्था से जुड़ा है। जनता देशी गाय के गोबर से बने दीये खरीदे और विदेशी सामान का बहिष्कार करे। हमारे धर्म में दूसरों को व्यापार का मौका नहीं मिलना चाहिए। जनता दीये खरीदकर गौमाता की सेवा भी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें