फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गर्भवती पत्नी को थाने के सामने दिया तीन तलाक, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

Fri, 06 Sep 2019 10:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
तीन तलाक
विज्ञापन
यूपी के मेरठ में पति की शिकायत लेकर महिला थाने जा रही महिला पर दोहरी आफत टूट पड़ी। पति ने थाने के सामने ही तीन तलाक बोल दिया। पुलिस से शिकायत करने पर पत्नी को जान से मारने की धमकी दे दी। महिला ने रोती बिलखते थाने में शिकायत की तो महिला पुलिस ने तहरीर पर कार्रवाई करने से ही इंकार कर दिया। गुरूवार को पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की।
विज्ञापन


लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित अहमदनगर निवासी महिला ने बताया कि उसका निकाह करीब 14 साल पहले हुमायूं नगर निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में उत्पीड़न किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

दहेज की मांग को लेकर पति और ससुराल वाले मारपीट करते थे। यह भी आरोप है कि पति के किसी दूसरी महिला से संबंध हैं। पारिवारिक विवाद होने पर उसने साल 2017 में दहेज का मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि उसमें 26 अक्तूबर 2018 को समझौता हो गया था। लेकिन उसके बाद भी उसका उत्पीड़न किया जाता रहा।

आरोप है कि वह गर्भवती है। लेकिन ससुराल वालों ने विगत 28 अगस्त 2019 को मारपीट कर बच्चों के साथ उसे घर से निकाल दिया। वह तीन दिन पहले शिकायत लेकर महिला थाने गई तो पीछे-पीछे पति भी पहुंच गया। थाने के सामने ही तीन तलाक दे दिया।

पीड़िताके अनुसार शिकायत करने पर महिला थाने की इंस्पेक्टर ने लिसाड़ीगेट थाने का मामला बताकर टरका दिया। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें