खरखौदा। क्षेत्र के एक गांव में दो बहनों का विवाह था। किसी ने छोटी लड़की को नाबालिग बताते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दे दी। विवाद से एक दिन पहले पहुंची टीम ने नाबालिग का विवाह करना गैरकानूनी बताया और विवा न करने की चेतावनी दी। सोमवार को बालिग लड़की का विवाह, किसी ने नाबालिग की भी शादी करने की फिर से सूचना दे दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। जिसमें केवल एक बेटी का ही विवाह होना सामने आया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघन कन्नौजिया के अनुसार दो दिन पहले चाइल्ड हेल्प लाइन पर शिकायत की गई कि खरखौदा क्षेत्र के एक गांव में दो सगी बहनों की दो मार्च की शादी होनी है। छोटी लड़की अभी नाबालिग है। जिस पर बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका भटनागर के नेतृत्व में टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। वहां परिजनों ने केवल बड़ी बेटी की शादी करने की बात कही। टीम ने उनसे लिखित में लिया कि वह छोटी नाबालिग बेटी की शादी नहीं कर रहे हैं। अधिकारी के मुताबिक आज फिर से कॉल आई और दोनों का विवाह होने की सूचना दी गई। मौके पर टीम पहुंची तो वहां पिता ने केवल बड़ी बेटी की ही शादी करने की बात कही। वहीं टीम को भरोसा दिलाया कि वह नाबालिग की शादी नहीं कर रहे हैं।
केवल एक का ही विवाह हुआ
मौके पर पहुंची टीम को केवल एक ही युवती का विवाह होता मिला। वहीं, परिजनों ने इस मामलेे में लिखित में भी दिया है कि केवल एक ही बेटी का विवाह किया जा रहा है। - दीपिका भटनागर, बाल संरक्षण अधिकारी।