मुजफ्फरनगर। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अप्रैल 2024 के लिए जारी की गई रैंक में जिला पहले स्थान पर रहा है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने कहा कि विभाग के कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से ही पहले नंबर की रैंक मिली है। सिजेरियन ऑप्रेशन में खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहले नंबर पर रहा है। यहां करीब 127 महिलाओं के ऑप्रेशन किए गए।
राज्य स्तर से जारी की गई यूपी हेल्थ डैश बोर्ड की रैंकिंग में मुजफ्फरनगर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। नोडल अधिकारी, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, बीपीएमयू टीम के प्रयास की सराहना की गई। नए वित्तीय वर्ष में पहली रैंक से शुरुआत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अगले महीनों में भी बेहतर करने का प्रयास करेगी। ब्लॉक की रैंक की बात करें तो अप्रैल में पुरकाजी ब्लॉक जिले में पहले स्थान पर रहा है। बघरा दूसरे और मोरना ने तीसरा स्थान हासिल किया। ब्यूरो