सरधना। गांव सलावा में मदान स्थल पर निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह। सूचना विभा
ड्राफ्ट मतदाता सूची का वाचन, मतदाताओं से दावा- आपत्ति दर्ज कराने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने सलावा मतदेय स्थल एवं सरधना ब्लॉक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनकी उपस्थिति में ड्राफ्ट मतदाता सूची का वाचन कराया गया। साथ ही जनपद के अन्य मतदेय स्थलों पर संबंधित अधिकारियों ने भी पहुंचकर ड्राफ्ट मतदाता सूची का वाचन कराया और निर्वाचन संबंधी कार्यों की निगरानी की।
डीएम डॉ. वीके सिंह ने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची को सभी नागरिक अनिवार्य रूप से देखें। यदि किसी मतदाता के नाम, आयु, पता या अन्य विवरण में कोई त्रुटि है अथवा किसी योग्य मतदाता का नाम सूची में शामिल नहीं है, तो वह निर्धारित तिथि तक अपना दावा या आपत्ति दर्ज करा सकता है। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि मतदाता निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी अपना नाम मतदाता सूची में जांच सकते हैं। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह सहित संबंधित अधिकारी, बीएलओ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।