फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जिला कारागार, राजकीय संप्रेक्षण गृह का जिला जज और डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
जिला जेल में जज और डीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था और खान-पान में सुधार के दिए निर्देश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। चौधरी चरणसिंह जिला कारागार, राजकीय संप्रेक्षण गृह का बुधवार को जिला जज रजत सिंह जैन, डीएम वीके सिंह और एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होेंने सफाई व्यवस्था और खान-पान में सुधार के लिए वरिष्ठ जेल अधीक्षक को निर्देश दिए।
जिला कारागार में जिला जज और डीएम ने जिला कारागार की बैरक, महिला वार्ड, शिशु सदन, पाकशाला आदि का निरीक्षण किया। महिला बैरक में उन्होंने महिला बंदियों से वार्ता कर उनसे खान-पान, पैरवी हेतु वकील आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में किशोरों से वार्ता करते हुए उनसे खान-पान, दवाई, पेशी आदि विषय पर जानकारी ली। उन्होंने वहां स्टॉक रजिस्टर, लाइब्रेरी, सीसीटीवी कैमरे आदि का निरीक्षण किया व संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने डीएसओ को हर सप्ताह खाने-पीने का स्टॉक चेक करने की बात कही। इस अवसर पर जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का स्टाफ, डीएसओ विनय कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें