फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने लगाई खाद की दुकान पर सील

Fri, 27 Jun 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। सहारनपुर रोड स्थित एक खाद की दुकान को जिला कृषि अधिकारी ने यूरिया खाद को ओवर रेटिंग तथा साथ में माइकोराइजर पैकेट लेने की बाध्यता सहित अन्य अनियमितताओं के कारण सील कर दिया। इस कार्रवाई से अन्य खाद विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे नानौता में जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार नियमित निरीक्षण के लिए वरिष्ठ सहायक अंकित कुमार के साथ पहुंचे। कपिल कुमार सहारनपुर रोड स्थित मैसर्स नरेश फर्टिलाइजर शॉप पर ग्राहक बनकर पहुंचे। जहां उन्होंने निरीक्षण के दौरान यूरिया को ओवर रेटिंग तथा साथ में माइकोराइजर का पैकेट खरीदने की बाध्यता, टैगिंग व स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध ना होने सहित अन्य अनियमितताएं पाई।
इसके बाद उन्होंने दुकान को सील कर दी। कपिल कुमार ने बताया कि विक्रेता ने उनसे यूरिया के एक बोरी के तीन सौ रुपये मांगे साथ ही कहा कि छह सौ रुपये मूल्य का एक माइकोराइजर भी लेना होगा। उसके बिना यूरिया नहीं मिलेगा, जबकि किसान के लिए सरकार की ओर से यूरिया बैग पर 266 रुपये मूल्य निर्धारित किया गया है। वहीं दुकान पर मौजूद व्यक्ति पीओएस मशीन, सेल रजिस्टर, बिल बुक, स्टॉक रजिस्टर व लाइसेंस आदि आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं करा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें