मेरठ। भैसाली बस अड्डे की 3.87 हेक्टेयर भूमि एनसीआरटीसी ने लीज पर ले ली है। लेकिन इस जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत सामने आई है। रैपिड रेल की पार्किंग और विदेशी कंपनियों के शोरूम बनाने की प्रक्रिया भी एनसीआरटीसी जल्द शुरू करने का दावा कर रहा है।
बेगमपुल के पास भैसाली बस अड्डा एनएच-58 हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लीज पर ली गई 3.87 हेक्टेयर जमीन के काफी हिस्से पर अतिक्रमण हो रहा है। जिसके चलते रैपिड रेल की पार्किंग और विदेशी कंपनी के शोरूम के निर्माण में देरी हो सकती है। इसको देखते हुए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की प्लानिंग बनाई थी। बताया है कि भैसाली बस अड्डे की काफी जमीन में पक्के मकान बन गए। इसका पता लगने के बाद प्रशासन ने पहले 3.87 हेक्टेयर भूमि की पैमाइश करने की बात कही।
इस संबंध में जिला प्रशासन के अधिकारी एनसीआरटीसी और भैसाली बस अड्डे के अधिकारियों के साथ जल्द बैठक करेंगे। एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि जमीन लीज पर दे दी गई है। जमीन पर अतिक्रमण होने की जानकारी जुटाई जा रही है। अतिक्रमण हटाया जाएगा।