फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: माछरा कृषि बीज केंद्र पर मिनी किट का वितरण

विज्ञापन
कृषि बीज केंद्र माछरा पर केंद्र प्रभारी प्रशांत कुमार द्वारा किस को कृषि उपकरण का वितरण किया जा
विज्ञापन
माछरा। राजकीय कृषि बीज केंद्र पर राज्य सहायतित निशुल्क तिलहर बीज मिनी किट योजना के अंतर्गत पंजीकृत एवं पात्र किसानों को बुकिंग प्रक्रिया के आधार पर सरसों के बीज का वितरण किया जा रहा है। योजना के तहत पात्र किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बीज उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

राजकीय कृषि बीज केंद्र माछरा के प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि रबी मौसम में बोए जाने वाले विभिन्न फसलों के बीजों के लिए लॉटरी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। बीज उपलब्ध होने के बाद लॉटरी के माध्यम से चयनित पात्र किसानों को नियमानुसार बीज का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गेहूं की फसल के बीज और सरसों की मिनी किट की बुकिंग अभी जारी है। किसानों से अपील है कि वह अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित प्रक्रिया के तहत बुकिंग कराएं, जिससे उन्हें नियमानुसार अनुदान का लाभ मिलने के साथ समय से बीज भी उपलब्ध हो सकें। राजकीय कृषि बीज केंद्र माछरा पर विभाग द्वारा संचालित फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी एवं यंत्र सत्यापन आदि कार्य भी सुचारू रूप से किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें