किसानों को क्रेडिट कार्ड बांटे
हस्तिनापुर। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मेरठ के तत्वाधान में बुधवार को किसान क्रेडिट कार्ड वितरण एवं पौधा रोपण को बढ़ावा देने को लेकर कार्यक्रम किया गया।
जिसमें काफी संख्या में महिला एवं पुरुष किसानों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक दिनेश खटीक ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार किसानों को उनकी फसलों का अच्छा लाभ दे रही है। गन्ना समेत सभी फसलों का समुचित लाभ किसानों को दिया जा रहा है। जिला सहकारी बैंक द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड दिये जा रहे है। उन्होंने सभा में किसानों को पौधारोपण व जल संरक्षण करना चाहिए। कहा कि पहले किसान तालाबों के माध्यम से सिंचाई करते थे, लेकिन अब ट्यूबवेल व सबमर्सिबल लगाए जाने के कारण तालाबों का अस्तित्व खत्म होता जा रहा है। उपजिलाधिकारी मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा की तरह उत्तर प्रदेश के किसान भी आगे बढ़ रहे है। गन्ने के उत्पादन में भी निरंतर वृद्धि हो रही है। संचालन सुनील पोसवाल ने किया। इस अवसर पर मनिंदरपाल, राजेंद्र राणा, मनोज प्रधान, रविशंकर, रविंद्र राणा, प्रदीप त्यागी, अंकुर सांगवा, राजेंद्र, सुबोध, प्रविंद्र, रघुकुल तिलक, छत्रपाल, बालमुकुंद, गौरव गुर्जर, दर्शन, अरविंद, नीरज, प्रेम जुनेजा, मुकेश ठाकुर, सुनील, गोपाल, राजीव आदि मौजूद रहे।