फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के अपहरण का प्रयास
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। एक महिला ने बाइक सवार दो युवकों पर पति की दुर्घटना में घायल होने की झूठी सूचना देकर अपहरण करने का आरोप लगाया है। किसी तरह अपहरणकर्ता के चुंगल से छूटकर थाने पहुंची महिला ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को दो बाइक सवार युवकों ने महिला को उसके पति का एक्सीडेंट होने की सूचना दी। जिस पर महिला उनके साथ बैठकर मौके के लिए चल दी। बाइक सवार मेरठ रोड गांव खजूरी के समीप पहुंचे और बाइक को जंगल के रास्ते ले जाने लगे। महिला को शक होने पर विरोध किया तो दोनों युवक उसके साथ मारपीट कर दी। महिला दोनों युवकों के चंगुल से छूटकर गांव खजूरी मंशा देवी पहुंची और राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। यूपी-100 पुलिस महिला को थाने ले आई। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसकी तहरीर न लेकर थाने से टरका दिया। 24 घंटे बाद भी पुलिस द्वारा तहरीर नहीं लिए जाने पर महिला ने जन सुनाई पोर्टल पर पुलिस की शिकायत की। थाना पुलिस को पोर्टल पर शिकायत का पता लगने पर महिला से तुरंत तहरीर लेकर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें