उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र में मस्जिद के पास एक दुकान की दीवार गिरने से बखेड़ा हो गया। इस दौरान एक ही समुदाय के दो पक्षों के लोग आमने- सामने आ गए। आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ कर डाली। इससे तनाव की स्थिति बन गई।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम अमित कुमार भारतीय, तहसीलदार अवनीश कुमार और सीओ संतोष कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
बता दें कि बिनौली बस स्टैंड के निकट एक मस्जिद के पास कुछ दुकानें बनी है। जिनमें से एक दुकान की दीवार गिर गई। बताया गया कि बुधवार को दीवार का निर्माण कराया जा रहा था। उसी दौरान निर्माण कराने को लेकर बखेड़ा हो गया। और दो पक्षों के लोग आमने- सामने आ गए। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
वहीं तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि इससे पहले भी मस्जिद के पास बनी दुकानों को लेकर बवाल हो चुका है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/