फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डीजे बंद कराने पर विवाद, संचालक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव डेरियो रछौती में डीजे बंद कराने को लेकर विवाद सामने आया है। इस विवाद में डीजे संचालक चिंकू के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। पीड़ित ने तीन युवकों को नामजद करते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गांव डेरियो रछौती निवासी चिंकू डीजे बजाने का काम करता है। उसने बताया कि बीते 17 नवंबर की रात करीब 10 बजे वह गांव में अनिल शर्मा के बेटे की शादी में डीजे बजा रहा था। निर्धारित समय पर डीजे बंद करने के बाद गांव सधारणपुर निवासी सोनू, सारंग और अशोक उसके पास पहुंचे। तीनों ने डीजे बंद करने को लेकर चिंकू से विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने चिंकू के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। उन्होंने चिंकू को दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। चिंकू आरोपियों की धमकी से भयभीत था, अब परिजनों के कहने पर उसने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें