फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क चौड़ीकरण पर विवाद, अधिकारी पहुंचे, नहीं हुआ समाधान

विज्ञापन
गांव मदवाड़ी में सड़क चोडी कारण के मामले में चल रहे विवाद के निपटारे के लिए पहुंचे अधिकारी गांव
विज्ञापन
फलावदा। गांव मदवाड़ी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर चल रहे विवाद के निपटारे के लिए मंगलवार को एडीएम, एसडीएम मवाना, एसपी देहात अभिजीत कुमार, राजस्व विभाग व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बात कर समाधान निकालने का प्रयास किया लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले का जल्द ही कोई हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन

गांव मदवाड़ी में सड़क चौड़ीकरण का कार्य काफी दिनों से रुका हुआ है। मार्ग के दोनों ओर मकान बने हुए हैं। कुछ ग्रामीण सरकारी जमीन पर मकान होने की बात कह रहे हैं। जबकि अन्य अपनी जमीन होने का दावा कर रहे हैं। इस विवाद के कारण सड़क चौड़ीकरण का कार्य अधर में लटका हुआ है। इसके परिणामस्वरूप रास्ते में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य पूरा कराने और जलभराव से निजात दिलाने की मांग की थी। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि कुछ लोग सरकारी नाली और चौड़ीकरण कार्य का विरोध कर रहे हैं और कुछ इसके पक्ष में हैं। इस दौरान यशपाल, महेंद्र सिंह, गौरव राणा, पूर्व प्रधान पवन सिंह, राजेंद्र नागर, पंकज नागर, नरेंद्र राणा, सुमित शर्मा, ओमकार और विजयपाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें