फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भड़काऊ स्टेटस लगाने पर विवाद, बैठक कर सुलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भड़काऊ स्टेटस लगाने पर शहर के व्यापारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में विवाद खड़ा हो गया। जिसमें एक वर्ग के व्यापारियों ने सराफ की दुकान का फोटो डालकर बायकॉट करने की चेतावनी तक दे दी। इसके बाद हवेली में दोनों पक्षों की वार्ता कराकर समाधान कराया गया, जिसमें स्टेटस लगाने वाले सराफ ने अपनी गलती भी मानी।
विज्ञापन

शहर के व्यापारियों में यह विवाद पिछले चार-पांच दिन से चल रहा था। दरअसल शहर के एक सराफ ने अपने व्हाट्सएप पर भड़काऊ स्टेटस लगा दिया।
स्टेटस में दूसरे वर्ग के दुकानदारों से सामान खरीदने को लेकर टिप्पणी की गई। इसके बाद सराफ से जुड़े दूसरे वर्ग के व्यापारियों ने स्टेटस देखा तो वह भड़क गए।
उन्होंने व्यापारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में सराफ के भड़काऊ स्टेटस लगाने पर आपत्ति दर्ज कराई तो कुछ व्यापारियों ने अभद्र मैसेज भी ग्रुप में भेजे। इसके बाद मामला तूल पकड़ गया।
विज्ञापन

व्यापारी दो धड़ों में बंटते नजर आए। कुछ व्यापारियों ने इस मामले को निपटाने की पहल की और शहर की हवेली में दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता कराई। भड़काऊ स्टेटस लगाने वाले व्यापारी ने अपनी गलती स्वीकार की तो कई दिन से चल रहा विवाद निपट गया। उधर व्यापारियों के व्हाट्सएप ग्रुप के स्क्रीन शॉट भी वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने इस मामले की जानकारी होने से इंकार किया। पुलिस का कहना है कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली। मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें