फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में मल्टीलेवल पार्किंग पर रार: टाउन हॉल पर पेच फंसा, तो खुद जमीन तलाशने में जुटे नगरायुक्त

Wed, 11 Aug 2021 01:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

नगरायुक्त मनीष बंसल ने हापुड़ अड्डा चौराहा पर नानकचंद ट्रस्ट की भूमि और तेजगढ़ी चौराहा के निकट भूमि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मल्टीलेवल पार्किंग -प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में टाउन हॉल में प्रस्तावित मल्टीलेवल वाहन पार्किंग का मामला तूल पकड़ने के बाद नगर निगम ने नई जगह की तलाश शुरू कर दी है। नगरायुक्त ने जमीन को लेकर शहर में कई स्थलों का निरीक्षण किया। उधर, वाहन पार्किंग पर भाजपा निगम कार्यकारिणी सदस्यों ने चुप्पी साध ली है। उपाध्यक्ष खेमे ने कानूनी सलाह लेने और टाउन हॉल परिसर में ही पार्किंग बनाए जाने की मांग की है। 

विज्ञापन


मल्टीलेवल पार्किंग का प्रस्ताव निगम कार्यकारिणी की बैठक में गिरने के बाद से निगम प्रशासन की खूब किरकिरी हुई है। व्यापारियों की मांग, चर्च ट्रस्ट के दावे और आरटीआई कार्यकर्ता की चेतावनी के बाद अब निगम प्रशासन ने पार्किंग के लिए नई जगह के लिए कवायद शुरू की।

नगरायुक्त मनीष बंसल ने हापुड़ अड्डा चौराहा पर नानकचंद ट्रस्ट की भूमि और तेजगढ़ी चौराहा के निकट भूमि का निरीक्षण किया। आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना और अन्य लोगों ने घंटाघर पर ही मेनका सिनेमा की भूमि पर भी मल्टीलेवल वाहन पार्किंग बनाए जाने का प्रस्ताव दिया है। घंटाघर के आसपास बनने वाली मल्टीलेवल वाहन पार्किंग का फायदा पुराने शहर के बाजारों को अधिक मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

टाउन हॉल पर न्यायालय से मार्गदर्शन ले निगम 
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का कहना है कि नगरायुक्त को टाउन हॉल में वाहन पार्किंग का प्रस्ताव पास कराने से पहले हाईकोर्ट से मार्गदर्शन लेना चाहिए। अगर कार्यकारिणी सदस्यों ने पार्किंग का प्रस्ताव पास भी कर लिया तो न्यायालय के हस्तक्षेप पर निर्माण रुक सकता है।

निगम को जानकारी करनी चाहिए कि टाउन हॉल की जमीन पर किसका स्वामित्व है। मुंबई की तरह हाइड्रोलिक सिस्टम से वाहन पार्किंग की व्यवस्था निगम परिसर में करें। पहले भी नगर निगम और एमडीए ने निगम परिसर में ही वाहन पार्किंग प्रस्तावित की थी। डीपीआर बनवाकर 40 करोड़ का बजट प्रस्ताव तैयार किया गया था, उस पर निगम प्रशासन को काम करना चाहिए। 

घंटाघर क्षेत्र में बननी चाहिए पार्किंग
सराफा कारोबार से जुड़ी 15 व्यापारिक एसोसिएशन ने घंटाघर क्षेत्र में मल्टीलेवल पार्किंग के लिए भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल को ज्ञापन सौंपा। बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल और अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जनहित में निर्णय लिया जाना चाहिए।  

जनता के हित में लेंगे निर्णय
अगर 12 अगस्त को प्रस्तावित कार्यकारिणी की बैठक होती है तो उसमें शहर की जनता के हित में मल्टीलेवल वाहन पार्किंग पर निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए कानूनी सलाह भी ली जा रही है। मल्टीलेवल वाहन पार्किंग स्मार्ट सिटी का महत्वपूर्ण बिंदु और जनता की जरूरत है। -रंजन शर्मा, उपाध्यक्ष, नगर निगम कार्यकारिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें