फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पाइपलाइन और सड़क निर्माण ठेकेदारों के विवाद से तहसील रोड का काम रुका

विज्ञापन
सरधना। तहसील रोड पर सड़क निर्माण से पूर्व खुदाई का जल निगम से विरोध करता ठेकेदार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तहसील रोड के निर्माण से पहले ही पाइपलाइन कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इसके चलते सड़क निर्माण कार्य रोकना पड़ा। सड़कों का निर्माण करने वाली एजेंसी और जल निगम की पाइपलाइन डालने वाली टीम आमने-सामने आ गई। सूचना मिलने पर नगर पालिका प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया।

नगर पालिका के ठेकेदार अभिनेश सोम ने बताया कि उन्हें तहसील रोड का निर्माण कार्य सौंपा गया है। निर्माण से पहले करीब तीन सप्ताह पूर्व सड़क पर पत्थर और डस्ट डालकर आधार तैयार किया गया था ताकि भविष्य में सड़क धंसने की समस्या न हो। आरोप है कि सीसी रोड निर्माण शुरू होने से एक दिन पहले ही जल निगम के ठेकेदार ने बिना सूचना दिए जेसीबी से डाली गई सामग्री को उखाड़ दिया। मंगलवार को सूचना मिलने पर सड़क निर्माण कंपनी के ठेकेदार मौके पर पहुंचे और पाइपलाइन के कार्य को रोक दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बिना पूर्व सूचना सड़क उखाड़ने का विरोध जताया। विवाद बढ़ते देख नगर पालिका की चेयरपर्सन के पति निजाम अंसारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराया। उन्होंने जल निगम के ठेकेदार को निर्देश दिए कि पाइपलाइन का कार्य जल्द पूरा कर सड़क को पूर्व स्थिति में बहाल किया जाए। हालांकि सड़क निर्माण के ठेकेदार ने साफ कहा कि भविष्य में यदि सड़क धंसती है तो इसकी जिम्मेदारी जल निगम की होगी।
विज्ञापन

तहसील रोड निवासी सभासद खालिद मलिक ने बताया कि वर्ष 2024 में हर घर जल मिशन के तहत पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू हुआ था, जिसे मार्च 2025 तक पूरा कर सड़क की मरम्मत और जल आपूर्ति शुरू करनी थी लेकिन कार्य अब तक अधूरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर मरम्मत की गई सड़कें भी दोबारा उखड़ रही हैं। उन्होंने जल्द ही धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें