फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में पूजा करने को लेकर विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, पदाधिकारी सहित तीन घायल

Sat, 17 Aug 2019 06:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद में चकराता रोड पर स्थित बागेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करने को लेकर हुए विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें मंदिर के पदाधिकारी सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के चकराता रोड पर स्थित बागेश्वर महादेव मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारी चल रही है। इसे लेकर शुक्रवार को शाम के समय मंदिर कमेटी की बैठक बुलाई। इसमें एक दिन में सिर्फ एक ही परिवार द्वारा विशेष पूजा करने के प्रस्ताव पर विवाद हो गया। 

कमेटी प्रबंधक राजीव गोयल का कहना है कि विवाद होने पर बैठक से सभी लोग चले गए। इसके बाद करीब नौ बजे जब वह और पंडित विभु गौड़ और व्योम गौड़ मंदिर के बाहर तैयारी का जायजा ले रहे थे, तो उसी समय मोहल्ला अली महाजनान निवासी नितिन कौशिक, राकेश, राकेश का लड़का, ईशु, बिट्टू और राजा ने हमला कर दिया। आरोप है कि तमंचे की बट से चेहरे एवं सिर पर प्रहार करके उन्हें घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई, जिन्हें देखते ही आरोपी भाग गए।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले धारदार हथियार, एक की मौत, 12 घायल

Trending Videos
विज्ञापन

इस मामले में राजीव गोयल ने नितिन कौशिक, राकेश, राकेश का लड़का, ईशू, बिट्टू और राजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

यूपी: गलत इशारे करने पर खूनी संघर्ष, जमकर चले धारदार हथियार, सात लोग घायल

इस मामले में नगर कोतवाली प्रभारी वीरेश गिरि का कहना है कि मंदिर में पूजा करने के नियम को लेकर विवाद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और एक आरोपी ईशु को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें