मेरठ। औघड़नाथ मंदिर समिति की ओर से महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर बैठक की गई। इस दौरान तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। इस दौरान बैरिकेडिंग, पानी के लौटे, लाइटिंग की व्यवस्था आदि को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान फूलों से सजावट भी की जाएगी। मंदिर की सुरक्षा को लेकर बाहर और अंदर तीन प्वाइंट पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। रात 4 बजे से मंदिर को आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर को खोल दिया जाएगा। बैठक में मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार सिंघल, महामंत्री सुनील कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष अमरीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया
मेरठ। असौड़ा हाउस स्थित जैन मंदिर में बुधवार को चंद्र प्रभु भगवान का ज्ञान कल्याणक व सुपार्श्व नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव भक्तिभाव पूर्वक मनाया गया। मुख्य शांतिधारा रमेश चंद जैन, मनोज जैन, दयाल परिवार के द्वारा की गई। इस दौरान अनिल जैन, पीयूष जैन, उमेश जैन, अमित जैन स्प्रिंग आदि मौजूद रहे।