मोदीपुरम। छठी वाहिनी पीएसी में सोमवार को एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग विषय पर जानकारी दी गई।
विशेषज्ञ सचिवालय प्रशिक्षण आभा अरोड़ा ने विज्ञान प्रयोगशालाओं के सशक्त उपयोग, गणितीय अवधारणाओं को जीवन से जोड़ने की विधियां, प्रौद्योगिकी के आधुनिक साधनों का शिक्षण में प्रयोग, इंजीनियरिंग आधारित गतिविधियों को कक्षा में लागू करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाचार्य लीना शर्मा ने मुख्य अतिथि का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यशाला न केवल शिक्षकों के ज्ञान का विस्तार करती हैं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए सीखने के नए अवसर भी प्रदान करती हैं। इस दौरान नवीन शर्मा, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद