फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट होकर सशक्त बने ब्राह्मण समाज : घनश्याम शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलावरा शिव मंदिर में की भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। रोहटा रोड पर दिलावरा क्षेत्र में ब्राह्मण महासभा ने शिव मंदिर में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित की। मुख्य अतिथि पंडित सुनील भराला ने मूर्ति स्थापना के लिए पूजन किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के सभी लोगों को अपने घर में परशुराम भगवान का फरसा रखना चाहिए। अपनी जाति की उन्नति के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर सशक्त बनना है और अपनी शक्ति का एहसास कराना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी लोग अक्सर कहते हैं कि गरीब ब्राह्मण, लेकिन अब ब्राह्मण गरीब नहीं है। समाज के युवाओं को राजनीति में भी अधिक भागीदारी चाहिए। अब केवल पूजा पाठ से काम नहीं चलेगा। ब्राह्मण युवा बेरोजगार हो रहे हैं। रोजगार प्राप्त होगा तो वह अपनी स्थिति का एहसास कर सकते हैं। इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष वीपी शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता कपिल शर्मा, इनफ्लुएंसर वेदिका शर्मा, सौरभ शर्मा, कॉपर्टीवेव बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा, मंडल अध्यक्ष बोबी शर्मा, हिंदू सेना अध्यक्ष एवं समस्त ब्राह्मण त्यागी समाज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें