संवाद न्यूज एजेंसी। कैंट डाकघर के वरिष्ठ पोस्टमास्टर आरसी राना और सिटी डाकघर के पोस्टमास्टर कृष्ण चंद्रा ने बताया कि डाक विभाग ई- काॅमर्स के दौर में तेज डिलीवरी की मांग को देखते हुए कैंट डाक और सिटी डाक विभाग रणनीति बना रहा है। ई- कॉमर्स की बढ़ती मांग में यह सेवा आम आदमी के लिए वरदान साबित होगी। इसमें मेल, पार्सल, आईआर, पीओएसबी और पीएलआई में बांटा गया है। जो डिलीवरी पांच से सात दिनों में पहुंचती है, वह 24 से 48 घंटे में ग्राहक के द्वार पर होंगे। इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है।
इसके बाद जनवरी तक लांच किया जाएगा। यह पहल कॉस्ट सेंटर से प्रॉफिट सेंटर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। प्रवर डाक अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि डाक विभाग की आय में 20-30 प्रतिशत वृद्धि हो सकती है। इससे डिजिटल ट्रैकिंग से पारदर्शिता बढ़ेगी। यह योजना डाक सेवा को आधुनिक बनाएगी। इसके लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाएं जा रहे हैं।