फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीएम ग्रिड की सड़क पर उठे सवाल, निगम पर लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कमिश्नरी से बच्चा पार्क तक सीएम ग्रिड की योजना के तहत निर्माणाधीन सड़क को लेकर सच संस्था अध्यक्ष संदीप पहल ने बृहस्पतिवार वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित आवास पर प्रेसवार्ता की। आरोप है कि जनता के धन की बर्बादी, आवास-दुकान और शोरूम सड़क से एक-डेढ नीचा हो गए हैं। इसमें व्यापारियों को लाखों रुपया खर्च कर अपना प्रतिष्ठान का निर्माण भी कराना पड़ेगा। इससे लेकर निगम के प्रति नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

संदीप पहल ने बताया कि वेस्टर्न कचहरी रोड पर ठीकठाक नालियों को तोड़कर छोटा नाला बनाया जा रहा है। इस नाले में आधा सरिया, आधा सीमेंट के पैसा ठेकेदार की जेब में जा रहा है। बाहर निकले सरियों को प्लास्टर से छिपाया जा रहा है। नाले को दुकानों, शोरूम व मोहल्ले में जाने वाली सड़कों से डेढ़ फुट ऊंचा बना दिया जा रहा है। सबको बर्बाद किया जा रहा है। पानी के पाइप, सीवर, छतों के पानी की व्यवस्था समाप्त कर दी है। कहा गया कि एक चौथाई पैसे में सारा काम हो सकता था, बाकी नगर निगम, अधिकारी और नेताओं को मोटा कमीशन दिया जा रहा हैं। वेस्टर्न कचहरी रोड पर दुकान, आवास और शोरूम वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी जांच मुख्यमंत्री या फिर से वरिष्ठ अफसरों की टीम बनाकर ही कराई जाए। मुख्य अभियंता निर्माण प्रमोद कुमार सिसोदिया का कहना है कि सीएम ग्रिड की सड़क की शासन स्तर से भी मॉनीटरिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें