फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एबीवीपी के विस्तार व रणनीति पर हुई चर्चा

विज्ञापन
एबीवीपी की जिला स्तरीय कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ता। (स्त्रोत संगठन) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला स्तरीय कार्यशाला में सदस्यता अभियान की रणनीति व संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। कार्यशाला में मेरठ जिले की सभी इकाइयों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

कृषक इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. अंकित स्वामी, राष्ट्रीय सह संयोजक सेवार्थ विद्यार्थी सचिन साधारणपुर, प्रांत सह संयोजक सेवार्थ विद्यार्थी हंसिका शर्मा व जिला संयोजक दुष्यंत प्रजापति ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सदस्यता अभियान की रणनीति व संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। प्रवासी कार्यकर्ता प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. अंकित स्वामी ने कहा कि इस वर्ष प्रत्येक इकाई के सभी विद्यालयों में सदस्यता अभियान चलाने का कार्यकर्ताओं से आग्रह व छात्राओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
राष्ट्रीय सह संयोजक सेवार्थ विद्यार्थी सचिन ने बताया कि इस वर्ष एबीवीपी मेरठ प्रांत में 5,63,903 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें मेरठ जिले का लक्ष्य 15,050 सदस्य बनाने का है।
विज्ञापन

दुष्यंत प्रजापति ने बताया कि सदस्यता अभियान 15 जुलाई से इंटर कॉलेजों में शुरू होगा। कार्यशाला में मीनाक्षी तोमर, अपेक्षा चौधरी, नगर मंत्री अनमोल रस्तोगी, शानू मोरल, आदित्य शर्मा, वंश, नमन, अनिकेत सैनी, निशांत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें