सरूरपुर(मेरठ)। सरूरपुर पुलिस ने एक महीने पहले हिंडन पुल पर बदमाशों द्वारा ट्रक चालक को बंधक बनाकर स्क्रैप से भरे लूटे गए मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने बागपत के दोघट क्षेत्र में उसी दौरान हुई लूट का भी खुलासा किया है। पुलिस ने अंतर जनपदीय गिरोह के सात बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर ट्रक सहित लूटा गया स्क्रैप बरामद कर लिया।
16 अप्रैल की रात सरूरपुर थाना क्षेत्र के हिंडन नदी पुल के पास आधा दर्जन बदमाशों नेस्क्रैप से भरा ट्रक लूटकर चालक को बंधक बनाकर जंगल में फेंक दिया था। रविवार को सीओ सरधना पंकज कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 16 अप्रैल की रात ट्रक चालक अली हसन उर्फ काला पुत्र कमरुद्दीन निवासी जौहड़ी (बागपत) उत्तराखंड की सेटेलाइट पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड से करीब एक हजार किलोग्राम एल्युमीनियम स्क्रैप ट्रक में भरकर दादर नगर हवेली के लिए चला था। सरधना बिनौली रोड पर हिंडन नदी पुल के पास बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर स्क्रैप लूटकर अपने ट्रक में भरकर ले गए थे। बताया कि चार टीमें ने सीसीटीवी फुटेेज व मोबाइल लोकेशन के आधार पर बदमाशों तक पहुुंची। रविवार सुबह पुलिस को मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी के पास एक ट्रक में कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए। उन्होंने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस फायरिंग कर दी। पुलिस ने पीछा कर सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने लूटे गए स्क्रैप को मुजफ्फरनगर में बेच दिया था। जिसकी कीमत 22 लाख से अधिक थी। लॉक डाउन के कारण स्क्रैप की खपत नहीं हो सकी थी। वहीं आरोपियों ने बताया कि 25 अप्रैल को बागपत थाना क्षेत्र में परचून के सामान से भरा ट्रक भी लूटा था। सीओ ने बताया कि एक बदमाश शाहिद पुत्र खुरशीद निवासी सूजडू थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर फरार है।
गिरफ्तार किए गए बदमाश
- मरगूब उर्फ भूरा पुत्र एहसान निवासी ग्राम असीलपुर थाना किठौर हाल निवासी कुंगर पट्टी ग्राम सुजडू जिला मुजफ्फरनगर
- अफजल उर्फ सलमान पुत्र जन्नत अली गांव मिमलाना थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर
- अरशद उर्फ अनस पुत्र अली हसन निवासी ग्राम फौलाद नगर थाना दोघट,
- शहबान पुत्र शफीक निवासी ग्राम सांझक, थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर
- शहजाद पुत्र मोहर्रम उर्फ मोहरा निवासी ग्राम असारा थाना रमाला जनपद बागपत
- तसलीम उर्फ काला पुत्र जमशेद निवासी ग्राम तावली थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर
- जियाउल उर्फ माना पुत्र साबर निवासी कल्याणपुर थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर।
ये सामान हुआ बरामद
लूट में इस्तेमाल एक 12 टायर ट्रक, लूटा गया एल्यूमिनियम स्क्रैप, ट्रक ड्राइवर का मोबाइल फोन, दो तमंचे, कई चाकू व भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरोह बिजनौर, बागपत व मेरठ सहित कई जिलों में लूट, डकैती डाल चुका है।