फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों पर एक प्रवासी मजदूर ने मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाया

विज्ञापन
झारखंड निवासी प्रवासी मजदूर दिनेश ने लगाया पुलिस कर्मियों पर मारपीट व मोबाइल लूटपाट का आरोप। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरधना। शामली बुढ़ाना से झारखंड के लिए साइकिल द्वारा निकले प्रवासी मजदूर ने नानू गंगनहर पुल पर तैनात पुलिसकर्मियों पर मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप लगाया। पीड़ित ने इसका वीडियो वायरल कर दिया। एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए सीओ सरधना को जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में प्रवासी मजदूर दिनेश वर्मा ने बताया कि वह शामली बुढ़ाना से अपने घर झारखंड के गिरडीह जिले के लिए साइकिल से चला था। आरोप है कि रविवार सुबह नानू गंगनहर पर तैनात पुलिसकर्मी ने उसे रोककर पूछताछ की। दिनेश ने बताया कि वह अपने घर जा रहा है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने दिनेश से मोबाइल ले लिया और मारपीट भी की। मजदूर के साथ हुई बदसलूकी की वीडियो सामने आने पर एसएसपी अजय कुमार साहनी ने मामला का संज्ञान लिया। उन्होंने सीओ सरधना पंकज सिंह को जांच करने को कहा। सीओ पंकज सिंह मजदूर दिनेश को लेकर गंगनहर पर पहुंचे और जांच की। इसके बाद मजदूर का एक और वीडियो पुलिस ने जारी किया इसमें उसने खुद को नशे में होने और तीन दिन पहले शामली से चलने, मोबाइल कहीं और गिरने की बात कही। यहां से मजदूर दिनेश को पुलिस ने सरूरपुर स्थित शेल्टर होम भेज दिया। वहां जाने के बाद दिनेश ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जबरन उससे नशे में होने और मोबाइल गिरने की बात कहलवाकर वीडियो बनाई है। उसने बताया कि वह रविवार सुबह ही शामली से चला था, उसके साथ पुलिसकर्मी ने ही मारपीट कर मोबाइल छीना है। पीड़ित ने मोबाइल दिलाने और घर भिजवाने की मांग की। वहीं इस संबध में सीओ पंकज सिंह ने बताया कि मजदूर के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें