फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टीजीटी की परीक्षा में मोबाइल पर गूगल से प्रश्न पत्र हल कर रहा था दिव्यांग अभ्यार्थी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- इस्माइल नेशनल पीजी कॉलेज की प्राचार्या ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बुढाना गेट स्थित इस्माइल कॉलेज में टीजीटी की परीक्षा में मोबाइल पर गूगल से प्रश्न पत्र हल कर रहे दिव्यांग अभ्यार्थी मूल रुप से खरखौदा और वर्तमान में हापुड़ निवासी कृष्णपाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ कॉलेज की प्राचार्या अनीता राठी ने कोतवाली थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि इस्माइल कालेज में टीजीटी की परीक्षा चल रही थी। जिसमें कृष्णपाल परीक्षा देने के लिए आया था। अभ्यार्थी दोनो पैर से दिव्यांग है। उसे नकल करते हुए शिक्षक ने पकड़ लिया। प्राचार्या अनीता राठी को इस मामले की जानकारी दी गई। उन्होंने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचे और दिव्यांग को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद थाने लेकर पहुंचे। प्राचार्या ने कोतवाली थाने में उसके खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मोबाइल और ब्लूटूथ भी कब्जे में ले लिया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। आज कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें