फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निगम की पाइप लाइन से घरों में पहुंच रहा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर के वार्ड- 90 ऊंचा सद्दीकनगर, फिरोजनगर में पिछले 15 दिनों से नगर निगम की पाइप लाइन से दूषित पानी आ रहा है। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि छप्पर वाली मस्जिद के आसपास की गलियों और एजेंसी वाली गली में आपूर्ति किए जा रहे इस पानी में गोबर जैसी बदबू आ रही है। इसने मोहल्लेवासियों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस दूषित पानी के सेवन से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में डायरिया, बुखार और सांस संबंधी शिकायतें बढ़ गई हैं। लोगों का कहना है कि पीने योग्य पानी नहीं है।
विज्ञापन


ऊंचा सद्दीकनगर निवासी असगर अली कुरैशी, सरताज सलमानी, अज्जू, भूरा कुरैशी, जावेद कुरैशी, चाद अली, समीर, सुहेल, दानिश मंसूरी और अरबाज मंसूरी आदि ने नगर आयुक्त को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने नगर आयुक्त से पानी के सैंपल लेकर उसकी जांच कराने की मांग की है। कहा है कि आपूर्ति लाइन काफी पुरानी हो चुकी है जिस कारण पानी दूषित हो रहा है। उन्होंने नगर आयुक्त से मांग की है कि उनके वार्ड को गंगाजल की पाइपलाइन से जोड़ा जाए ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके। गंगाजल की आपूर्ति से न केवल पानी की गुणवत्ता में सुधार होगा बल्कि मोहल्लेवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल भी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें