फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो इसलिए दिन भर जाम से जूझता रहा शहर

Fri, 06 Jan 2017 12:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह जयंती पर सिख समाज ने बृहस्पतिवार को शहर में नगर कीर्तन निकाला। इस दौरान दिन भर शहर जाम से जूझता रहा। मुख्य मार्गों के अलावा अंदरूनी हिस्सों में भी जाम की स्थिति रही। इससे लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे बागपत रोड स्थित दशमेश नगर गुरुद्वारे से सिख समाज ने नगर कीर्तन निकाला। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस ने 11 बजे से ही बागपत रोड को वन वे कर दिया था। एक तरफ नगर कीर्तन निकला तो दूसरी ओर सिर्फ वाहन चल रहे थे। इस कारण दोपहर तक जाम के हालात बने रहे। नगर कीर्तन दिल्ली रोड होते हुए थापर नगर पहुंचा। इस पर लोगों ने दिल्ली रोड पर लगे जाम से बचने के लिए शार्ट कट रूट अपनाया। अधिकांश वाहन घंटाघर, जली कोठी, खैरनगर आदि से गुजरने लगे तो वहां भी जाम के हालात बन गए। उधर खैरनगर मार्केट की सड़क पहले से ही काफी संकरी है। वहां इन दिनों नाले की सफाई का काम चल रहा है। ऐसे में यहां दिन भर जाम के हालात बने रहे। कई ऑटो चालक भी इधर से आटो ले जाने लगे तो स्थिति और विकट हो गई। शाम तक ही यहां स्थिति सामान्य हो सकी।  उधर, भूमिया के पुल से हापुड़ अड्डे तक भी दिन में कई बार जाम लगा रहा। आए दिन की जाम लगने की समस्या से लोग परेशान हो रहे हैं। हालांकि ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था सुधारने में लगी है लेकिन शहर के अंदरूनी क्षेत्रों में व्यवस्था नहीं बन पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें