फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खंदक बाजार में भरभराकर गिरा जर्जर मकान, तेज धमाके से मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के समय आसपास नहीं था कोई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड- 78 स्थित खंदक बाजार में मंगलवार सुबह लंबे समय से बंद पड़ा एक पुराना और जर्जर मकान अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। मकान गिरने से तेज धमाके जैसी आवाज हुई। आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। गनीमत रही कि जिस समय मकान गिरा, उस दौरान उसके आसपास से कोई व्यक्ति नहीं गुजर रहा था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
कोतवाली निवासी अर्जुन ने बताया कि खंदक बाजार में अंकित त्यागी का पुराना मकान है। मकान काफी समय से बंद पड़ा हुआ था और उसकी हालत बेहद जर्जर थी। मंगलवार सुबह अचानक मकान का अगला हिस्सा भरभराकर गिरना शुरू हुआ। कुछ ही देर में पूरा मकान धराशायी हो गया। मकान के गिरने से मलबा सड़क पर फैल गया। धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी हादसे के संबंध में पूछताछ की। स्थानीय लोगों ने मकान मालिक को फोन कर मकान गिरने की जानकारी दी। लोगों का कहना है कि मकान काफी पुराना होने के कारण पहले से ही कमजोर हालत में था।
विज्ञापन

मकान गिरने से कुछ तार टूट गए। सड़क पर मलबा फैलने से जाम के हालात बन गए। स्थानीय लोगों ने जेसीबी मशीन के मदद से सड़क को मलबे हटवाया। गनीमत रही कि मलबे की चपेट में कोई नहीं आया। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें