फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बारिश में किसान इंटर कॉलेज का जर्जर भवन ढहा, डीएम से जांच की मांग

विज्ञापन
रोहटा। किसान इंटर कॉलेज रसूलपुर मढ़ी में जर्जर भवन गिरने पर पहुंचे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
रोहटा। पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के बीच क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज रसूलपुर मढ़ी का एक जर्जर भवन भरभराकर गिर गया। घटना के समय भवन खाली होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। विद्यालय के अन्य भवन भी जर्जर हालत में होने से बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विद्यालय की स्थिति पर चिंता जताई। उनका कहना है कि विद्यालय भवनों की लंबे समय से मरम्मत नहीं कराई गई है। आरोप है कि पिछले करीब 13 वर्षों से भवनों के रखरखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिसके चलते अधिकांश भवन जर्जर हो चुके हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय भवनों की तकनीकी जांच कराने, जर्जर हिस्सों की मरम्मत कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर नए भवन के निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते जर्जर भवनों की मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण नहीं कराया गया तो विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और स्टाफ की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें