कृषक इंटर कालेज की बाउंड्री वाल गिरी। (मवाना)
मवाना। क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कृषक इंटर कॉलेज के मैदान की पीछे की तरफ की चार दीवारी (बाउंड्री वॉल) अचानक ढह गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लगातार पानी बरसने के कारण मैदान के पिछले हिस्से की दीवार कमजोर होकर गिर गई है। इस घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि या किसी को चोट नहीं आई है। विद्यालय प्रशासन द्वारा स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।