फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला दौड़ प्रतियोगिता में दीक्षा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को स्वर्गीय अजय मित्तल की स्मृति में खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीजीसी क्राइम कृष्ण कुमार चौबे रहे। महिला दौड़ में प्रथम स्थान पर दीक्षा धामा, द्वितीय स्थान पर दीक्षा तलवार और तृतीय स्थान पर संध्या रहीं। पुरुष दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियांशु, द्वितीय स्थान आयुष और तृतीय स्थान रोहित कुमार ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गीत और द्वितीय स्थान पर दीक्षा धामा रहीं। इसके बाद सभी ने विभाग में अटल बिहारी वाजपेई पर एक डॉक्यूमेंट्री देखी। अंतिम सत्र में मेडिकल कॉलेज के मैदान में क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें एलुमनी और शाइनिंग स्टार टीम ने भाग लिया। शाइनिंग स्टार ने 102 रन बनाए। वहीं एलुमनी टीम ने शाइनिंग स्टार की टीम को एक विकेट के नुकसान के साथ हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें