फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय भाटी मामला: अतुल प्रधान बोले- अविनाश पांडेय बीमार, सरकार कराए इलाज; पीड़ितों से मिले प्रदेश अध्यक्ष

Fri, 21 Aug 2026 11:52 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि तत्कालीन एसएसपी और सिविल लाइन इंस्पेक्टर सहित प्रकरण में शामिल सभी पुलिस वालों पर एफआईआर दर्ज हो। एसएसपी ऑफिस के सीसीटीवी कैमरे देखें जाएं, तो सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। 
विज्ञापन
दिग्विजय भाटी के साथ अतुल प्रधान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि जो बर्बरता एसएसपी अविनाश पांडेय और सिविल लाइन इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ ने की, वह चिंताजनक है। सरकार को पूरे प्रकरण का संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज करना चाहिए। जिस तरह का कृत्य एक जिम्मेदार पद पर बैठने के बाद एसएसपी ने किया, उससे साफ पता चलता है कि वह मानसिक रूप से बीमार हैं। सरकार को अविनाश पांडेय का स्वास्थ्य परीक्षण कराना चाहिए। ताकि भविष्य में वह स्वयं को भी गोली मारकर विभाग की छवि खराब न कर दें।
विज्ञापन

 

दिग्विजय भाटी से मिले सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल। - फोटो : अमर उजाला
अतुल प्रधान ने कहा कि इस पूरे कृत्य को अंजाम देने के बाद दिग्विजय और मोहित से जबरन लेटर लिखवाया गया। उसमें लिखा था कि उनका स्कूटी से एक्सीडेंट हुआ है। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। एसएसपी के पास अगर इसका कोई साक्ष्य है, तो पेश करें। उनकी बर्बरता का सबूत उनके दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरों में मौजूद है। सरकार को दोनों घटना स्थलों के वीडियो कैमरों की फुटेज निकलवानी चाहिए। ताकि पुलिस की कार्य प्रणाली की पोल खुल सके।
 
विज्ञापन

सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल पहुंचे, घायल किसान नेताओं का हाल जाना
मेरठ के पूर्व एसएसपी अविनाश पांडेय पर किसान नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव की पिटाई करने के आरोपों के बाद घटना की जानकारी लेने समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल सरधना विधायक अतुल प्रधान के आवास पहुंचे। उन्होंने किसान नेताओं का हाल जाना और घटना की जानकारी की। समाजवादी पार्टी ने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई व पीड़ितों को न्याय और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों पर किसी भी प्रकार का अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी देखें...
दिग्विजय भाटी मामला: जांच करने मेरठ पहुंचे सहारनपुर के डीआईजी, एसएसपी ऑफिस में एक घंटे की पूछताछ

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें