फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान आज से, अलग डेस्क बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। एक से 30 नवंबर तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान के संबंध में शनिवार को मुख्य कोषाधिकारी जान्हवी मोहन ने कोषागार में पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने पेंशनर्स से डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की अपील की। इसकी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इसके लिए कोषागार में अलग से डेस्क भी स्थापित की गई है।
विज्ञापन

संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति के संयोजक एके कौशिक ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इससे पहले इस माह दिवंगत हुए पेंशनर्स की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा की गई। मुख्य कोषाधिकारी ने आश्वासन दिया कि दिवंगत पेंशनर्स की पारिवारिक पेंशन और अन्य देयकों का भुगतान जल्द किया जाएगा। इस दौरान आरसी खरे, सतपाल दत्त शर्मा, श्रीभगवान शर्मा, आनंद स्वरूप गोयल, जयभगवान शर्मा, बनी सिंह चौहान, सतीश चंद्र त्यागी, आरसी माथुर सहित पेंशनर्स और कोषागार कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें