फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहोई अष्टमी : आज संतान की समृद्धि के लिए व्रत रखेंगी माताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- शाम 5 से 6:45 बजे तक अर्घ्य देने का शुभ समय
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख समृद्धि की कामना के लिए माताएं रविवार को अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी। इस बार अहोई अष्टमी पर रवि पुष्य नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। माताएं इस दिन निर्जला व्रत रखकर अहोई माता की पूजा करती हैं। शाम को तारों को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। अष्टमी पर पूरे दिन रवि पुष्य योग रहेगा। शाम 5 से 6:45 बजे तक तारों की पूजा का शुभ समय शुरू होगा। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। अहोई अष्टमी पर पूजा, तीर्थ स्नान और दान का भी विशेष महत्व है।

ज्योतिषाचार्य विनोद त्यागी ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अहोई अष्टमी पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का भी विशेष महत्व है। माता पार्वती को संतान की रक्षा करने वाली देवी माना जाता है। इस दिन महिलाएं परिवार की सुख समृद्धि और संतान की उन्नति की प्रार्थना करती हैं। मान्यता है कि अहोई माता की पूजा से संतान पर आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। उनके जीवन में खुशहाली आती है। जिन महिलाओं को संतान प्राप्ति में परेशानी हो रही है, वे भी इस दिन व्रत और पूजा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि परंपरा के अनुसार घर की दीवार पर गेरू से अहोई माता का चित्र बनाया जाता है। इसमें सेह और उसके सात पुत्रों को भी अंकित किया जाता है। शाम को पूजा के बाद अहोई माता की कथा सुनी जाती है। इसके बाद घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया जाता है। शाम को तारे निकलने पर करवे से अर्घ्य देकर उनकी आरती उतारी जाती है। इसके बाद संतान के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोला जाता है। व्रत के दौरान क्रोध करने, नकारात्मक विचार रखने और दिन में सोने से बचने की मान्यता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें