- बकरीद पर पैदल गश्त, भूमि विवादों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए
- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। मवाना रोड पर इंचौली थाने का डीआईजी ने निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में अभिलेख, मालखाना, मैस, बैरक सहित साईबर हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर निस्तारण के बारे में निर्देशित किया।
इंचौली थाने में मंगलवार दोपहर डीआईजी कलानिधि नैथानी निरीक्षण के लिए पहुंचे। एसपी देहात अभिजीत कुमार और इंचौली थाने का प्रभार संभाल रहे प्रशिक्षु आईपीएस बजरंग प्रसाद ने सबसे पहले कार्यालय दिखाया। वहां डीआईजी ने रिकॉर्ड जांचा, 60 विवेचनाएं लंबित मिली। मिशन शक्ति केंद्र के रजिस्टर जांच के दौरान बीट का रिकॉर्ड न मिलने पर उसे पूरा करने के निर्देश दिए, साथ ही एंटी रोमियों स्कवॉड को प्रभावी बनाए रखने की बता कही। नए चौकीदारों को रखने के साथ, बीट क्षेत्र रजिस्टर पूरा करें। वहीं, भूमि विवाद संबंधी मामलों को गंभीरता से लें। डीआईजी ने मैस में भोजन की व्यवस्था जांची, आगंतुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क और हवालात का मुआयना किया। व्यवस्थाओं को देख उन्होंने आईपीएस बजरंग प्रसाद की कार्यशैली की प्रशंसा की। वहीं, यक्ष ऐप पर फीडिंग एवं विशेष जानकारी के लिए सिपाही अंकुर शर्मा को पुरस्कृत किया। डीआईजी ने बकरीद पर सुरक्षा व्यवस्थ, ग्राम प्रहरियों से लगातार संवाद बनाए रखने और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त के निर्देश दिए।
-