फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ईद-उल-अजहा को लेकर ईदगाह का निरीक्षण में दिए सख्त निर्देश

विज्ञापन
सरधना। ईद-उल-अजहा पर्व के उद्देश्य से नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने ईदगाह का स्थल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने नगर स्थित ईदगाह का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था और आवागमन मार्गों का जायजा लेकर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
अधिशासी अधिकारी ने ईदगाह परिसर और आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश देते हुए घास-फूस की कटाई, कूड़े का निस्तारण, चूना और मैलाथियान के छिड़काव, नालियों की सफाई समय से पूरी कराने के लिए कहा। उन्होंने जलकल विभाग के अधिकारियों को नमाज के समय पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने, अतिरिक्त टैंकर उपलब्ध कराने और सभी हैंडपंप चालू रखने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग से प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद अधिशासी अधिकारी ने सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक कर कहा कि पर्व के दौरान लापरवाही या अनियमितता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दीपिका शुक्ला ने नगरवासियों से अपील की कि वह ईद-उल-अजहा का पर्व भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने में नगर पालिका का सहयोग करें। निरीक्षण के दौरान सभासद शहजाद सितारा, सफाई प्रभारी मनीष कुमार, सोहनवीर सिंह, अमित कुमार पार्चा, बृजपाल सिंह, कमल कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें