फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में नहीं घट रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, मेरठ में ये है आज का रेट, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी

Wed, 24 Feb 2021 12:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल - फोटो : iStock
विज्ञापन

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर हाहाकार मचा है। वहीं पश्चिमी यूपी में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। उधर, विपक्षी पार्टियों के नेता भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि मेरठ शहर में आज 24 फरवरी को पेट्रोल 88.87 रुपये और डीजल 81.38 रुपये प्रति लीटर के दाम पर मिल रहा है। वहीं बढ़ती महंगाई को लेकर पश्चिमी यूपी में जगह- जगह विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। लोगों का कहना है कि देश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों से लोगों में भारी आक्रोश है।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: प्रियंका का हमला, कहा- सरकार ने किया बॉर्डर पर बेटों को भेजने वाले किसानों का अपमान
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा ने बजट को किसान विरोधी बताया
मेरठ में भाजपा पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए बजट को सराहा। वहीं, विपक्षियों ने बजट को किसान विरोधी करार दिया है। सपा के लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव हरी भूषण खटीक ने कहा कि गन्ने के दाम, फसलों का समर्थन मूल्य आदि जरूरतों की अनदेखी की गई है। कहा महंगाई के कारण किसान उर्वरक नहीं खरीद पा रहे हैं। सरकार को बिजली, डीजल के दामों में कमी करनी चाहिए थी। किसानों को खेत की सिंचाई व जुताई में पसीने छूट रहे हैं। इस बजट ने किसानों को मायूस किया है। मुमताज आलम, अवनीश काजला, धर्मेंद्र शर्मा आदि ने भी बजट को किसान विरोधी बताया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें