पालिका में संविदा कर्मचारी धरना देते हुए। (मवाना)
मवाना। नगर पालिका के संविदा कर्मचारी बिजली विभाग द्वारा फाल्ट ठीक करने के दौरान एएस कॉलेज के पास एक व्यक्ति पर जातिसूचक शब्द कहने व लाइट तोड़ने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग के लिए नगर पालिका में धरना दिया।
नगर पालिका के संविदा कर्मचारी बसंत कुमार, शुभम व पवन कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह पालिका में पथ प्रकाश एवं लाइट का कार्य देखते हैं। वह पुलिस चौकी से आगे एएस इंटर कॉलेज के सामने लाइट का फाल्ट ठीक कर रहे थे। तभी वहां एक व्यक्ति आया और आते ही नगर पालिका को अपशब्द और उनको जातिसूचक शब्द कहने लगा। आरोपी ने कहा कि तुम्हारा इलाज कर दूंगा, आरोपी उनसे सरकारी लाइट छीनने लगा और इस दौरान आरोपी ने दो लाइट तोड़ दी। साथ ही धमकी दी कि भविष्य में यहां आए तो जान से मार देगा। प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर पालिका में धरना भी दिया। पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने पर धरना समाप्त कर दिया। धरने में जयकरण, रवि, विशाल, शंकर, शमशेर, विश्वजीत, राकेश आदि थे।
पालिका में संविदा कर्मचारी धरना देते हुए। (मवाना)