फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र का निधन: मेरठ के फोटोग्राफर ज्ञान दीक्षित ने साझा किए संस्मरण, हरिद्वार में हुई थी पहली मुलाकात

Mon, 24 Nov 2025 05:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: वरिष्ठ फोटोग्राफर ज्ञान दीक्षित ने बताया कि पहली बार वे धर्मेंद्र से हरिद्वार में फिल्म गंगा की लहरें की शूटिंग के दौरान मिले थे। उसके बाद मुंबई में भी मुलाकात होती रही। वे जब चाहे, तब उनकी फोटो खींच लेते थे। 
विज्ञापन
ज्ञान दीक्षित द्वारा खींची गई धर्मेंद्र की फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर मेरठ के सिनेमा जगत से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। शहर के वरिष्ठ फिल्म फोटोग्राफर और दादा साहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड प्राप्तकर्ता ज्ञान दीक्षित ने धर्मेंद्र के साथ अपनी पहली मुलाकात और उनके स्वभाव की यादें ताजा कीं। 
विज्ञापन

 

ज्ञान दीक्षित ने बताया कि उनकी धर्मेंद्र से पहली मुलाकात वर्ष 1964 में हरिद्वार में हुई थी। तब फिल्म गंगा की लहरें की शूटिंग चल रही थी। उस दौरान उन्होंने धर्मेंद्र के कई फोटो खींचे। दीक्षित मेरठ के ही फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर देवी शर्मा के साथ शूटिंग के लिए हरिद्वार गए थे। देवी शर्मा के साथ उनकी यह यात्रा यादगार रही क्योंकि यहीं से उनकी धर्मेंद्र से निकटता शुरू हुई।
 

बताया कि इसके बाद मुंबई के प्रमुख स्टूडियोज में ज्ञान दीक्षित को कई बार धर्मेंद्र के साथ काम करने का अवसर मिला। फिल्मिस्तान, नटराज, चांदी वाला स्टूडियो और फेमस स्टूडियो में उन्होंने धर्मेंद्र के अनगिनत फोटो लिए। लोफर, धर्मवीर, दिल भी तेरा हम भी तेरे, मेरे हमदम मेरे दोस्त जैसी फिल्मों की शूटिंग के दौरान भी वह धर्मेंद्र से मिले और उनके फोटो खींचे।
 

दीक्षित ने बताया कि धर्मेंद्र के डांस मास्टर कमल उनके बहुत अच्छे मित्र थे। कमल की वजह से उन्हें कभी भी धर्मेंद्र के फोटो खींचने में कोई दिक्कत नहीं हुई। वह जब चाहते स्टूडियो में जाकर फोटो ले लेते थे। धर्मेंद्र का स्वभाव बेहद सौम्य था। वह सभी से स्नेह और आदर के साथ बात करते थे। स्टूडियो में आने वाले हर व्यक्ति के प्रति उनका व्यवहार सम्मानजनक रहता था।
 
विज्ञापन

कहा कि धर्मेंद्र महान अभिनेता के साथ एक संवेदनशील इंसान भी थे। उनकी मुस्कान और बातचीत में एक अलग ही गर्माहट थी। मेरठ से उनका गहरा नाता रहा और शहर के फिल्मी लोगों के लिए वह हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगे। मेरठ के सिनेमा प्रेमियों और फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर भी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी। कई लोगों ने उनकी फिल्मों की क्लिपिंग्स साझा करते हुए उनके योगदान को याद किया।

ये भी देखें...
Meerut: सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान अस्पताल में भर्ती, आज हो सकती है डिलीवरी, बच्चे के पिता को लेकर संशय    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें