सरधना। क्षेत्र के गांव खेड़ा की बेटी धारणी सोम ने 48वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर दो पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। धारणी ने यह उपलब्धि राजस्थान के जयपुर में 30 अगस्त से 7 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में हासिल की।
धारणी ने 50 मीटर इवेंट में हिस्सा लिया और जूनियर वर्ग में रजत पदक और सीनियर वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। धारणी ने कहा कि यह सफलता मेरे माता-पिता के आशीर्वाद और कोच सचिन सिंह शेखावत व श्याम सिंह राठौर के मार्गदर्शन का परिणाम है। अब मेरा अगला लक्ष्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना है। धारणी की इस उपलब्धि से खेड़ा गांव और पास के ग्रामीणों में खुशी है।