फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नशे में धुत रोहटा चौकी इंचार्ज ने दुकानदार से रात में मांगा मीट, वर्दी का रौब दिखाकर धमकाया

Sun, 21 Sep 2025 01:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

लगभग तीन मिनट के इस वीडियो में चौकी इंचार्ज एक हमराही सिपाही के साथ चिकन शॉप पर पहुंचकर दुकानदार को वर्दी की हनक दिखाते हुए डेढ़ किलो मुर्गे का मीट कलेजी, पोटा और पंजे सहित खास तरीके से तैयार कर चौकी पर भिजवाने की धमकी देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
video grab - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहटा पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल कुमार का नशे में धुत होकर दुकानदार से मीट मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लगभग तीन मिनट के इस वीडियो में चौकी इंचार्ज एक हमराही सिपाही के साथ चिकन शॉप पर पहुंचकर दुकानदार को वर्दी की हनक दिखाते हुए डेढ़ किलो मुर्गे का मीट कलेजी, पोटा और पंजे सहित खास तरीके से तैयार कर चौकी पर भिजवाने की धमकी देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


वीडियो में दुकानदार के यह कहने पर कि फिलहाल मीट खत्म हो गया है और कल मिलेगा, चौकी इंचार्ज आगबबूला होकर कहता है – तू मुझे जानता नहीं मैं कौन हूं। अगर कल नहीं भेजा तो परसों काट ही नहीं पाएगा। दुकानदार डर के कारण हां में हां मिलाते हुए कल मीट भेजने की बात कहता है।

नशे में धुत चौकी इंचार्ज का यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। कानून का पाठ पढ़ाने वाले अधिकारी की इस हरकत ने विभाग की किरकिरी करा दी है। जिले के पुलिस एसएसपी डॉ विपिन ताडा लगातार पुलिस अधिकारियों को कानून के दायरे में रहकर काम करने की हिदायत देते रहे हैं, बावजूद इसके कुछ बिगड़ैल अधिकारी महकमे की छवि धूमिल करने से बाज नहीं आ रहे।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो शनिवार देर रात का है। इसमें चौकी इंचार्ज सादी वर्दी में गाड़ी में बैठे-बैठे दुकानदार को धमकाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, मामले के सामने आने के बाद भी फिलहाल चौकी इंचार्ज के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें