फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 19 से मनाया जाएगा धन सिंह कोतवाल जन्मोत्सव सप्ताह

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। क्रांतिनायक धन सिंह कोतवाल शोध संस्थान की ओर से फार्म हाउस सिखेड़ा में संगोष्ठी हुई। इसमें मुख्य अतिथि तस्वीर सिंह चपराना ने बताया कि धन सिंह कोतवाल का जन्म दिवस 27 नवंबर को है। इस वर्ष भी जन्मोत्सव सप्ताह 19 से 27 नवंबर तक मनाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम कराए जाएंगे।
विज्ञापन

चपराना ने बताया कि मेरठ मंडल, सहारनपुर मंडल और मुरादाबाद मंडल के सभी जनपदों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनपद हापुड़ में 19, 20 और 21 नवंबर को क्रांति नायक धन सिंह कोतवाल दौड़ प्रतियोगिता किसान डिग्री महाविद्यालय सिंभावली में होगी।
संगोष्ठी में शोध संस्थान के हापुड़ के निदेशक मंडल एवं कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्यों के नाम की घोषणा की गई। संगोष्ठी का संचालन राजबल सिंह ने किया। इस दौरान राजबल सिंह, सुभाष प्रधान, गंगादास, नरेंद्र मावी, आजाद सिंह, सरजीत सिंह, बेगराज, योगेंद्र तंवर, प्रिंस मावी, सुमित प्रधान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें