फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया मुकाम : नवनियुक्त डीजीपी मुकुल गोयल के घर लगा बधाई देने वालों का तांता, 16 महीने मेरठ के भी रह चुके हैं एसएसपी

Thu, 01 Jul 2021 12:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

1987 बैच के आईपीएस मुकुल गोयल को यूपी के नए डीजीपी बनाने पर मेरठ में भी खुशी की लहर है क्योंकि मुकुल गोयल मेरठ में 16 महीने एसएसपी रहे। 
विज्ञापन
डीजीपी बने मुकुल गोयल, मां हेमलता को मिठाई खिलाते रिश्तेदार राहुल गोयल और नमन गोयल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूल रूप से शामली व हाल में भरतिया कॉलोनी निवासी आईपीएस मुकुल गोयल को प्रदेश पुलिस का मुखिया बनाए जाने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। खास बात यह कि बुधवार को डीजीपी बनाए जाने वाले दिन ही प्रदेश पुलिस के मुखिया के पिता महेंद्र कुमार गोयल की पुण्यतिथि भी है। बुधवार सुबह पिता की पुण्यतिथि पर उनके घर हवन-पूजन कर उनकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना की गई।

विज्ञापन


मूल रूप से शामली जनपद के रहने वाले महेंद्र कुमार गोयल के बड़े पुत्र मुकुल गोयल वर्ष 1987 बैच के आईपीएस हैं। इससे पहले यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर का महत्वपूर्ण पद भी संभाल चुके मुकुल गोयल वर्तमान में डीजी बीएसएफ पद पर थे।

आईपीएस मुकुल गोयल के पिता महेंद्र कुमार गोयल व उनकी माताजी हेमलता गोयल ने करीब 25 साल पूर्व शहर के भरतिया कॉलोनी में आवास बनाकर यहां रहना शुरू कर दिया था। इस दौरान समय-समय पर आईपीएस मुकुल गोयल भी यहां आते रहे, लेकिन कॉलोनी वासियों ने कभी नहीं सोचा कि एक दिन वे प्रदेश पुलिस के मुखिया के पद पर भी आसीन होंगे।

विज्ञापन

भरतिया कॉलोनी में रहते हुए ही मुकुल गोयल के पिता महेंद्र गोयल का छह साल पूर्व 30 जून को ही निधन हो गया था। बुधवार को ही उनके पिता की पुण्यतिथि थीं, जिसके लिए सुबह-सवेरे आवास पर हवन-यज्ञ किया गया।

इसके बाद मां हेमलता गोयल, फूफेरे भाई व समाजसेवी राहुल गोयल व अन्य परिजनों ने महेंद्र गोयल के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रभु से उनकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद ब्राह्मणों को भोजन कराया गया। यह भी अजब संयोग रहा कि या यूं कहें कि पिता का आशीर्वाद रहा कि उनकी पुण्यतिथि के दिन ही आईपीएस मुकुल गोयल को प्रदेश पुलिस का मुखिया चुना गया।
 
बधाई देने वालों का लगा घर पर तांता
डीजीपी मुकुल गोयल के भरतिया कॉलोनी स्थित आवास पर बुधवार शाम जैसे ही उनकी नियुक्ति की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली, उनके घर पर मां हेमलता गोयल को बधाई देने वालों का तांता लग गया। रिश्तेदार राहुल गोयल, नमन गोयल, कुमुद गोयल, श्रवण गुप्ता समेत आसपास के लोगों ने उनकी मां को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।

वहीं, स्थानीय नई मंडी थाना पुलिस भी उनके आवास पर पहुंची और आवास पर रहने वाली डीजीपी की बुजुर्ग मां की सुरक्षा संबंधी कार्रवाई पूरी की। घर में पिछले सात साल से रहकर डीजीपी मुकुल गोयल की मां की सेवा करने वाले गांव सिखेडा निवासी केयर टेकर पंकज को भी पुलिस ने सुरक्षा संबंधी जरूरी जानकारियां दीं।
विज्ञापन

16 महीने एसएसपी मेरठ रहे मुकुल गोयल
1987 बैच के आईपीएस  मुकुल गोयल को यूपी के नए डीजीपी बने है। जिसको लेकर मेरठ में भी उनके डीजीपी बनने पर खुशी की लहर है। क्योंकि मुकुल गोयल मेरठ में 16 महीने एसएसपी रहे। इस दौरान इनका कार्यकाल बेहतर रहा और इन्होंने कई सराहनीय कार्य भी किए है।

बताया गया है कि अपने बेहतर कुशल व्यवहार के चलते मेरठ के कई लोग आज भी मुकुल गोयल से जुड़े हुए हैं। उनके डीजीपी बनने पर लोगों ने बधाई दी हैं और उनके साथ पुरानी कुछ फोटो को मीडिया के साथ शेयर भी किया। मुकुल गोयल मेरठ में 5 मई 2002 से 24 सितंबर 2003 तक एसएसपी मेरठ रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें