फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी बोले चुनाव से पहले सलाखों में हों अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीपी बोले चुनाव से पहले सलाखों में हों अपराधी
विज्ञापन

मेरठ डीजीपी मुकुल गोयल ने मंगलवार को सर्किट हाउस में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि माफिया पर गैंगस्टर और एनएसए लगाएं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए अपराधी सलाखों के पीछे होने चाहिए। उन्होंने मुचलका पाबंदी और लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने के भी निर्देश दिए। डीजीपी ने कहा कि अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त भी किए जाएं।
डीजीपी मंगलवार को नौचंदी ट्रेन से मेरठ पहुंचे। देवबंद जाने के पहले उन्हें यहां सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ आनर दिया गया। आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी प्रभाकर चौधरी के साथ उन्होंने कानून व्यवस्था पर मंत्रणा की। डीजीपी ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हों इसके लिए पुख्ता व्यवस्था करें। माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों से सख्ती से निपटें। जो अपराधी गैंग चला रहे हैं उन पर गैंगस्टर और एनएसए के तहत कार्रवाई की जाए। अवैध शस्त्र फैक्टरी चलाने वालों और शराब माफिया से सख्ती से निपटें। इस दौरान एसपी सिटी, एसपी देहात समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

थपथपाई पीठ, बोले- कहीं न बने दूसरा सोतीगंज
डीजीपी ने लूट-चोरी के वाहनों के कटान के लिए बदनाम सोतीगंज बाजार को बंद कराने पर एसएसपी की पीठ थपथपाई। उन्होंने आईजी से कहा कि यह सुनिश्चित करें कि आसपास के जिलों में भी कहीं इस तरह की गतिविधि न हों। अगर मेरठ के कबाड़ी कहीं दूसरी जगह शिफ्ट कर ऐसा करने की कोशिश करते हैं तो उनसे सख्ती से निपटें।
कोरोना गाइडलाइन का कराएं पालन
कोविड-19 के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए डीजीपी ने कोविड गाइडलाइन का पालन सख्ती से कराने के निर्देश दिए। डीजीपी ने कहा कि मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग पूरी तरह से किया जाए। बाजार में मास्क न लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए।
साइबर क्राइम से सख्ती से निपटें
डीजीपी ने कहा कि साइबर अपराध पर शिकंजा कसने की जरूरत है। लोगों को जागरूक कराने के लिए अभियान चलाया जाए। साइबर सेल का स्टाफ भी खुद को लगातार अपडेट करता रहे।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कराने के निर्देश
थानों में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को भी दुरुस्त कराने के निर्देश डीजीपी ने अधिकारियों को दिए है। उन्होंने कहा कि थानों में बंद आरोपियों पर निगरानी रखी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें