फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DGP ओपी सिंह बोले- अपराधियों में होना चाहिए पुलिस का खौफ

Sat, 10 Feb 2018 02:50 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पुलिस अफसरों की मीटिंग लेते डीजीपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डीजीपी ओपी सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन में क्राइम ब्रांच के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ किया। उसके बाद ट्रैफिक पुलिस की ट्रेमो एंजिल का भी शुभारंभ किया।

विज्ञापन


प्रेस वार्ता में डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि मेरा खौफ इसलिए नहीं होना चाहिए कि मैं अत्याचारी नहीं हूं। बल्कि प्रदेश में अपराधियों में पुलिस का खौफ होना चाहिए। जनता के प्रति पुलिस काम कर रही है। पिछले एक साल में प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। संसाधन पुलिस के पास कम हैं उन्हें बढ़ाया भी जा रहा है। थाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस काम कर रही है। मेरी प्राथमिकता है कि प्रदेश में नीति बनाई जाए, उस पर पुलिस काम कर रही है।

पुलिस कमिश्नर प्रणाली पर बोलते हुए कहा कि जो योजना है वह सरकार को अवगत करा दी जाएगी। डीजीपी ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं प्रदेश का डीजीपी बना हूं। मेरठ जोन दिल्ली से मिलता है यहां काफी चैलेंज भी है। अपराध की समीक्षा बैठक नहीं की हमने, बल्कि एक विजिट की है। जिसमें पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया। इस राज्य में सुरक्षा की भावना के अनुसार पुलिस काम कर रही है। महिलाओं के प्रति पुलिस ने बहुत काम किया है। प्रदेश का माहौल सुधरा है, इसमें मेरठ जोन अव्वल रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अपराधिओ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, तो कई अपराधी पुलिस ने मार गिराए। इसमें हमारा एक जवान शहीद भी हुआ। अपराध कोई भी हो समाज में अराजकता नहीं होने दी जाएगी। प्रदेश में थाना स्तर पर पुलिस का मनोबल बढ़ाया जाएगा। यूपी 100 से पुलिस को मजबूती मिली है। पीड़ित लोगों को तत्काल सुरक्षा मिल रही है। आने वाले समय में यूपी 100 को नई बाइक भी मिलेंगी, और अन्य संसाधन दिए जाएंगे।

पढ़ें : यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, डबल मर्डर में था आरोपी

विज्ञापन

एडीजी और एसएसपी ने किया निरीक्षण

पुलिस लाइन में तैयारियों का जायजा लेते एडीजी प्रशांत कुमार, एसएसपी मंजिल सैनी - फोटो : अमर उजाला
डीजीपी के दौरे से पहले तैयारियों को परखने के लिए एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार और एसएसपी मंजिल सैनी शुक्रवार को पुलिस लाइन पहुंचे। क्राइम ब्रांच के नवनिर्मित ऑफिस, कंट्रोल रूम और पुलिस लाइन में निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई रखने के निर्देश दिए। अपराध की घटनाओं पर एडीजी ने एसएसपी और एसपी क्राइम से भी जानकारी ली। जिन घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ उनमें अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी।

एडीजी ने निर्देश दिए कि कहीं भी खामियां न मिले। यदि किसी भी पुलिसकर्मी या अधिकारी की लापरवाही मिली तो सीधे कार्रवाई की जाएगी। बैरक में रहने वाले पुलिस कर्मियों को भी एसएसपी ने सख्त निर्देश दिए। एडीजी ने एसपी ट्रैफिक से भी यातायात व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें