फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खाटू श्याम संकीर्तन में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
बहसूमा। खाटू श्याम बाबा संकीर्तन भजनो पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित बाहरला मंदिर परिसर के श्री शिव दुर्गा मंदिर में श्री खाटू श्याम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार देर रात भव्य श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। भजन गायकों ने बाबा श्याम के मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर रखा। भजनों पर महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते और नृत्य करते रहे।
कार्यक्रम में मवाना, परीक्षितगढ़, मोदीनगर, बिजनौर, नोएडा तथा राजस्थान के बहरोड़ सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे श्याम प्रेमियों का मंदिर समिति की ओर से बाबा का निशान भेंट कर स्वागत और सम्मान किया गया। संकीर्तन के दौरान पूरा पंडाल जय श्री श्याम और हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की तथा भजनों के साथ बाबा का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन पर श्री खाटू श्याम को भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। देर रात तक चले इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर रविंद्र नागर, लोकेश सिंघल, विपिन माहेश्वरी, रामावतार शर्मा, रविशंकर कौशिक, हरीश गोयल, विनय सिंघल, शिवम माहेश्वरी, स्पर्श सिंघल, काले, दीपक, सुभाष सेमवाल सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें